खुर्जा : 7 / जुलाई / 2026 : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे पखवाड़ा कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को एबीवीपी खुर्जा नगर इकाई ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ राष्ट्र के नाम” अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में विभाग प्रमुख हीरामणि गुप्ता, जिला संयोजक मनोज चौधरी, प्रांत सह संयोजक (एसएफएस) निक्की गुप्ता, नगर मंत्री प्रिंस शर्मा, नगर छात्रा प्रमुख राधिका शर्मा, नगर सह मंत्री दीक्षा सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

![]()
