Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सपा का बूथ-सेक्टर प्रभारी सम्मेलन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

खुर्जा में सपा का बूथ-सेक्टर प्रभारी सम्मेलन, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 7 / जुलाई / 2026 :  समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को मुंडा खेड़ा चौराहा स्थित आज़ाद हिंद मैरिज होम में बूथ एवं सेक्टर प्रभारी समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अजीज कुरैशी ने की, जबकि संचालन उमरदराज एडवोकेट ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद और विशिष्ट अतिथि सर्वेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहम्मद फहद ने बूथ और सेक्टर प्रभारियों से संगठन को मजबूत करने तथा प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आगामी चुनाव में अपना जवाब देगी और युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया, सोनू गौतम, अमरपाल प्रधान, वर्षा प्रधान, आशुतोष निर्मल, नंद किशोर वाल्मीकि, यावर शाह, आसिफ जमाली, कृष्ण पाल यादव, हाजी यासीन कुरैशी, अमीरुद्दीन मेवाती, शहजाद चौधरी, कोमल गुर्जर, राजकुमार टीटू, अजय विद्यार्थी, हेमंत राघव, ताहिर सोलंकी, सुफियान नंबरदार, हबीबुर्रहमान, रोहित यादव, इरफान अंसारी, कुर्बान अंसारी, शाहिद, आसिफ कुरैशी, फहीम हसन, आशु, सुफियान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This