Home » उत्तर प्रदेश » दादरी के मारीपत स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

दादरी के मारीपत स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी : 7 / जुलाई / 2026 :  मारीपत रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी दादरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय दादरी से सूचना मिली थी कि मारीपत स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 1422/17 पर अप थर्ड लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

पुलिस के अनुसार मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। उसकी तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

इसके बाद उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला गौतमबुद्ध नगर की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This