Home » उत्तर प्रदेश » समाधान दिवस में आठ शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में आठ शिकायतें पहुंचीं, तीन मामलों का मौके पर निस्तारण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हैदरगंज-अयोध्या/ १२ जुलाई २०२६ : थाना हैदरगंज परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।समाधान दिवस में न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकापुर रामप्रसाद त्रिपाठी ने फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने भी शिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक दयाशंकर मिश्रा, राजस्व कर्मी गुलशन, हरिओम सहित विभिन्न गांवों के लेखपाल मौजूद रहे। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक श्रीपति मौर्य, राजकुमार साहू, आरुषि पटेल सहित महिला एवं पुरुष आरक्षी भी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This