Home » उत्तर प्रदेश » श्रीमानससेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शेषमणि मिश्र बने अध्यक्ष

श्रीमानससेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शेषमणि मिश्र बने अध्यक्ष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 14 / जुलाई / 2026 :  आध्यात्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध श्रीमानससेवा समिति (मोहन मंदिर) ने अपने 53 वर्षों के गौरवशाली सफर के बीच वर्ष 2026 के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। निषादराज चौराहा स्थित श्री रामखेलावन की वाटिका (सुदामा कुटी) में आयोजित साधारण सभा की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक की अध्यक्षता महंत  दामोदरदास जी ‘श्रीवैष्णव’ ने की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेषमणि मिश्र ने कहा कि समिति की 53 वर्षों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक यात्रा में ‘मानस-मुक्तामणि’ पत्रिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संस्थापक डॉ. मनमोहन सरकार के योगदान को याद करते हुए समिति की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं जनोपयोगी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी में महंत नृत्यगोपालदास जी महाराज को संरक्षक, डॉ. मनमोहन सरकार को संस्थापक एवं संरक्षक पदेन, शेषमणि मिश्र को अध्यक्ष, महंत दामोदरदास जी ‘श्रीवैष्णव’ और देवप्रकाश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, डॉ. संजय कुमार पांडेय को मंत्री, विष्णुप्रसाद नायक एवं शत्रुजीत सिंह को सहमंत्री, संजय कुमार मिश्र को संयोजक, चक्रधारी पांडेय को कोषाध्यक्ष तथा कृष्णचंद्र मणि सिंह को आय-व्यय निरीक्षक का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में वक्ताओं ने समिति की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही ‘मानस-मुक्तामणि’ पत्रिका के नियमित प्रकाशन तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सरकार, डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ‘रश्मि’, डॉ. अलकेशदत्त पाठक, अशोक कुमार सिंह, कृष्णचंद्र मणि सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश चौरसिया सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मंत्री डॉ. संजय कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment