सुनील पाठक , गोरखपुर
जानाबाजार/हैदरगंज : 14 / जुलाई / 2026 : सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को थाना क्षेत्र हैदरगंज की ग्राम पंचायत हैदरगंज से बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बर्फानी अमरनाथ धाम की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं की रवानगी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
यात्रा से पहले आयोजित कार्यक्रम में शिवभक्तों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया। इस दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

बाजार के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और बोल बम कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे और सभी श्रद्धालु सकुशल यात्रा पूर्ण कर वापस लौटें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, व्यापार मंडल एवं बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष प्रिंस कसौधन, उपाध्यक्ष संजय कसौधन ‘पान’, राकेश अग्रहरी, जयप्रकाश अग्रहरी ‘गुड्डू’, उमंग कसौधन, पिंटू अग्रहरी, संजय अग्रहरी, रोहित जायसवाल, गोलू मोदनवाल, सतीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









