Home » नई दिल्ली » युवाओं के ज्ञान, कौशल और स्वास्थ्य पर बोले पीएम मोदी, संस्कृत श्लोक साझा कर दिया प्रेरक संदेश

युवाओं के ज्ञान, कौशल और स्वास्थ्य पर बोले पीएम मोदी, संस्कृत श्लोक साझा कर दिया प्रेरक संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 15 / जुलाई / 2026 :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि ज्ञान, कौशल और उत्तम स्वास्थ्य ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने संस्कृत के एक सुभाषितम् को साझा करते हुए युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्या से विवेक, कौशल से विकास और उत्तम स्वास्थ्य से हर संकल्प को सफलता मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज का युवा इन मूल्यों को अपनाकर भारत की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बना रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने संस्कृत का यह श्लोक साझा किया—
“धन्यानामुत्तमं दाक्ष्यं धनानामुत्तमं श्रुतम्।
लाभानां श्रेय आरोग्यं सुखानां तुष्टिरुत्तमा।।”

इस श्लोक का भावार्थ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सबसे बड़ा गुण दक्षता, सबसे बड़ा धन ज्ञान, सबसे बड़ा लाभ उत्तम स्वास्थ्य और सबसे बड़ा सुख संतोष है। उन्होंने युवाओं से इन आदर्शों को जीवन में अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment