Home » उत्तर प्रदेश » खाद-बीज की उपलब्धता और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग, अपना दल कमेरावादी ने उठाई आवाज

खाद-बीज की उपलब्धता और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग, अपना दल कमेरावादी ने उठाई आवाज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती : 15 / जुलाई / 2026 :  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपना दल कमेरावादी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के‌ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। हाथों में तख्तियां लिये पार्टी कार्यकर्ता कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने आदि की मांग कर रहे थे।

राज्यपाल को भेजे 5 सूत्रीय ज्ञापन में कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने, किसानों पर समय पर खाद, बीज, उर्वरक सुनिश्चित करने , पेट्रोल, डीजल में एथेनाल की मिलावट पर रोक लगाने, बस्ती के दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रूपया प्रति क्विंटल किये जाने, अवैैध रूप से चल रहे टोल प्लाजा में से एक टोल प्लाजा चौकड़़ी को बंद कराने आदि की मांग शामिल है।

ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष रामभवन पटेल ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो पार्टी जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष को मजबूर होगी और दसिया में एथेनाल फैक्ट्री का निर्माण बंद कराया जाय। सरकारज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश वर्मा, सिद्धनाथ पटेल, राम जियावन पटेल, भीम गौतम, बुधई गौतम, राजेश पाल, विश्वनाथ, रत्नेश, अमित, गौरव पटेल, वैजनाथ वर्मा, प्रमोद चौधरी, अमित पटेल मनीष चौधरी, रवि वर्मा, मनोज, सत्य प्रकाश, राम प्रसाद पटेल, शिवाजी पटेल, बाल गोविन्द निषाद, मनोज निषाद आदि शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This