Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 155.55 क्विंटल चावल बरामद, चार पर मुकदमा दर्ज

खुर्जा में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 155.55 क्विंटल चावल बरामद, चार पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 15 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा क्षेत्र में सरकारी राशन के चावल की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 155.55 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया गया है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच प्रशासन को सूचना मिली कि खुर्जा-ढाकर रोड स्थित ग्राम ढाकर में एक मकान से सरकारी योजना का चावल ट्रक में लादकर कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार खुर्जा, थाना खुर्जा नगर पुलिस, मंडी सचिव, विपणन निरीक्षक और पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

जांच के दौरान सरकारी कोटे का चावल ट्रक में लोड होता मिला। टीम ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया तथा कुल 155.55 क्विंटल चावल बरामद किया।

जिलाधिकारी की अनुमति प्राप्त होने के बाद 14 जुलाई 2026 को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नूर इस्लाम (असलम), अरुण कुमार, नूर मोहम्मद और कबीर शेख के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment