नई दिल्ली : 23 / जुलाई / 2026 : उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी थिरु सुब्रमण्यम शिवा की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि थिरु सुब्रमण्यम शिवा तमिलनाडु के वटलागुंडु के रहने वाले महान देशभक्त थे। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थिरु वी. ओ. चिदंबरम पिल्लई के साथ सुब्रमण्यम शिवा को भी ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण जेल यातनाएं सहनी पड़ीं। जेल में रहने के दौरान कुष्ठ रोग से पीड़ित होने के बावजूद उनका देश के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता का संकल्प कभी कमजोर नहीं हुआ।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुब्रमण्यम शिवा ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्र महान स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे देशभक्त को श्रद्धापूर्वक नमन करता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












