जहांगीराबाद : 23 / जुलाई / 2026 : जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मंगलपुर रोसला स्थित प्राचीन जरेला बाबा मंदिर में भड़ूरिया नवमी के पावन अवसर पर आयोजित 28वें वार्षिक विशाल भंडारे में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।
भंडारे से एक दिन पूर्व बुधवार रात्रि मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे। गुरुवार सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में स्वयंसेवकों ने सराहनीय योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि भड़ूरिया नवमी पर यह भंडारा पिछले 28 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गोपाल, संजय गर्ग, सतीश चंद्र गर्ग, आशीष सिंघल, पिंटू बाबा, अरुण कौशिक, संजय चिराग, सुधीर पंसारी, बिट्टू ठेकेदार, संजय सरजी, रिंकू, सुरेश गर्ग, शिवकुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।
भक्तों ने जरेला बाबा के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












