Home » बुलंदशहर » श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बेटी का कराया विवाह, सोनपाल चौहान ने निभाया कन्यादान का पुण्य कार्य

श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बेटी का कराया विवाह, सोनपाल चौहान ने निभाया कन्यादान का पुण्य कार्य

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / जुलाई / 2026 :  श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक  सोनपाल चौहान के सिद्धेश्वर रोड स्थित गली नंबर 4 के निवास पर नगला शेखू निवासी  विवेक चौधरी की पुत्री आयुष्मती पूजा का विवाह हिंदू रीति-रिवाज, पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सोनपाल चौहान ने कन्यादान का पुण्य कार्य करते हुए नवदंपति के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश ने कहा कि श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट सदैव निष्काम एवं निस्वार्थ भाव से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं सहायता के लिए समर्पित है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी धर्मों के इष्टदेव एवं परम शक्ति ने मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को सर्वोच्च धर्म बताया है।

इस शुभ अवसर पर वर एवं वधू पक्ष के परिजन तथा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, विनोद खुराना, गिर्राज फौजी, जितेंद्र गोस्वामी, पूरनचंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment