Home » उत्तर प्रदेश » पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर  : 18 / अगस्त / 2026 :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर स्थित बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह सभागार से पीआरडी जवानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके कल्याण और सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के ग्राम परवर पश्चिम, सरोजनी नगर में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। बैरक के निर्माण से पीआरडी जवानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पीआरडी जवानों और उनके परिवारों के लिए पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से पात्र पीआरडी जवानों एवं उनके परिवारों को उपचार के दौरान कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

मख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और उनके हित में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment