Home » बुलंदशहर » नियमताबाद की आंगनबाड़ी: गर्मी से तड़प रहे मासूम, जिम्मेदार बने मूकदर्शक शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं लगा एक भी पंखा, अधिकारी दे रहे सिर्फ आश्वासन

नियमताबाद की आंगनबाड़ी: गर्मी से तड़प रहे मासूम, जिम्मेदार बने मूकदर्शक शिकायत के 2 महीने बाद भी नहीं लगा एक भी पंखा, अधिकारी दे रहे सिर्फ आश्वासन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्मी में उबलने को मजबूर मासूम, ना पंखा ना गर्मी से बचने का साधन
ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव इन शिकायत के बावजूद भी बैठे आंख बंद कर , लगातार दे रहे है ग्रामीणों को गोली

 

खुर्जा : 19 / अगस्त / 2026 :  विकासखंड अरनिया के गांव नियमताबाद में बच्चों के भविष्य को संवारने वाला आंगनबाड़ी केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। यहां गर्मी में मासूम बच्चे पंखे के बिना उमस भरे कमरे में बैठने को मजबूर हैं।

 

गांव वालों का आरोप है कि दो महीने पहले ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से जुबानी शिकायत की गई थी, लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली। हालात ये हैं कि आसपास के लोग एसी-कूलर में बैठे हैं, और आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चे पसीने से तरबतर होकर शिक्षा ले रहे हैं।

‘आजकल कर देंगे’ पर टाल रहे जिम्मेदार
जब इस संबंध में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव हिमांशु वर्मा से बात की गई तो उन्होंने मामले को “आजकल कर देंगे” कह कर टाल दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और उनके उच्च अधिकारी भी आंखें बंद किए बैठे हैं।

ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि “जो अधिकारी बच्चों की तकलीफ नहीं समझ सकते, उन्हें 3 दिन इसी केंद्र पर बिठाया जाए, तब पता चलेगा कि गर्मी क्या होती है।”

बाल विकास अधिकारी ने बताया कि जानकारी नहीं थी मेरी नियुक्ति यहां पर अभी जल्दी में हुई है उन्होंने कहा कि “मुझे जानकारी नहीं थी। जल्द ही संचालिका से आवेदन लेकर विकासखंड स्तर से पंखे लगवा दिए जाएंगे।”

सवाल ये है कि जब शिकायत 2 महीने पहले हो चुकी थी, तो अधिकारियों को जानकारी अब क्यों हुई? क्या मासूमों की बुनियादी जरूरत के लिए भी आंदोलन करना पड़ेगा?
एक सवाल यह भी आता है कि क्या अधिकारी केवल कार्यालय में बैठने के लिए है स्थलीय निरीक्षण के लिए कोई और आएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment