Home » बुलंदशहर » पहासू में मीन भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, लोगों में आक्रोश

पहासू में मीन भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, लोगों में आक्रोश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 26 / अगस्त / 2026 :  शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पहासू कस्बे में मीन भगवान चौक पर स्थापित भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के संभावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी और युवा नेता डेनी जाट समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पिन्टू चौधरी ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़ी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं युवा नेता डेनी जाट ने कहा कि पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना में शामिल लोगों की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है, इसलिए दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment