शिकारपुर : 26 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में गली की पुलिया हटाए जाने और नाली का बहाव बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सचिन कुमार पर मनमाने तरीके से कार्य कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पुलिया हटने और नाली का बहाव बदलने के बाद गली में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया गया और नाली के पानी का बहाव दूसरी दिशा में कर दिया गया। इसके चलते गली में पानी जमा हो गया है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। आरोपों से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अंशू, बबलू, सुमन और रजनी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि नाली के पुराने बहाव को पुनः दुरुस्त कराया जाए और पुलिया का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
मामले को लेकर जब बीडीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में पहले नहीं आया था। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं ग्राम प्रधान सचिन कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










