Home » बुलंदशहर » बिजली के करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिजली के करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 26 / अगस्त / 2026 :  शिकारपुर  विधानसभा क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सागर सैनी पुत्र रामजीलाल सैनी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के निर्देश पर प्रधान फतेहगढ़ रानी वाला मोहित चौहान जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्होंने शासन-प्रशासन से समन्वय कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया।

मोहित चौहान ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

युवक की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment