Home » गाजियाबाद » गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सात मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सात मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 26 / अगस्त / 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते संक्रमण के बीच गाजियाबाद में सात मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन का उपचार घर पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी कर रहा है।

सरकारी अस्पतालों की बाह्य रोगी सेवाओं में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज इन लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि एच1एन1 सामान्य फ्लू की तरह फैलने वाला संक्रमण है। घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ट्रैकिंग, जांच और उपचार के तहत संक्रमित मरीजों की निगरानी कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने, खांसते और छींकते समय मुंह ढकने, हाथों को बार-बार धोने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लेने की अपील की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment