Home » उत्तर प्रदेश » शारदा विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2026’ कार्यक्रम, कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का दूत

शारदा विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ 2026’ कार्यक्रम, कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का दूत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ग्रेटर नोएडा : 26 / अगस्त / 2026 :  शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस में 25 अगस्त को कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और रहेगी।

कर्नल त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा विकसित भारत 2047 का दूत है। उन्होंने युवाओं से अधिकारों की अपेक्षा कर्तव्यों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 51ए में दिए गए 11 मौलिक कर्तव्यों की उदाहरण सहित जानकारी दी और कहा कि यदि युवा इन कर्तव्यों को जीवन में अपनाएं तो भारत 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत संसाधनों और विशाल युवा शक्ति से समृद्ध देश है, लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र के अंतर को समझना जरूरी है। व्यक्तिगत जीवन में सहनशीलता को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय हित के मामलों में सजगता, जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. गीथा और विश्वविद्यालय के डीन डॉ. अंकित खरे ने मुख्य अतिथि कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी का प्रतीक चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रत्येक विद्यार्थी को ‘जय हिंद’ का प्रतीक भेंट किया गया। इसके बाद गंगा आरती की तर्ज पर शहीदों की आरती प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और विकसित भारत के निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment