Home » बुलंदशहर » अभी शर्मा को मिली किसान मजदूर संगठन में तहसील मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

अभी शर्मा को मिली किसान मजदूर संगठन में तहसील मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / अगस्त / 2026 :  किसान मजदूर संगठन, बुलंदशहर की ओर से संगठन विस्तार के तहत अभी शर्मा को तहसील मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के निर्देश एवं युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह की संस्तुति पर करोरा निवासी अभी पुत्र हरनारायण शर्मा को उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र का पत्रांक 008/2026 है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त तहसील मीडिया प्रभारी अभी शर्मा ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी शर्मा के संगठन से जुड़ने और नई जिम्मेदारी संभालने से मीडिया विंग को मजबूती मिलेगी। इससे संगठन की गतिविधियों एवं किसानों-मजदूरों से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अनुज राघव, जिला महासचिव प्रशान्त सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह (जीतू ठाकुर), जिला उपाध्यक्ष कुँवर रोबिन राणा, जिला कोषाध्यक्ष विकास सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए अभी शर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन