Home » बुलंदशहर » एससी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश , एडवोकेट डॉ. अर्चना के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

एससी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश , एडवोकेट डॉ. अर्चना के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 27 / अगस्त / 2026 :   जिला कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट डॉ. अर्चना शामिल हुईं। उन्होंने वरिष्ठ अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अपने संबोधन में एडवोकेट डॉ. अर्चना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित, पिछड़े और गरीब वर्ग के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में कांग्रेस प्रदेश में मजबूत स्थिति में उभरेगी और बुलंदशहर में भी पार्टी का संगठन मजबूती के साथ काम करेगा।

बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा ने की। उन्होंने एडवोकेट डॉ. अर्चना के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं के प्रयासों से संगठन को नई मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन चौधरी, प्रदेश सचिव शेर सिंह वरुण, प्रदेश सचिव अजय कुमार, प्रदेश सचिव चंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रभारी सूर्यकांत जाटव एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

बुलंदशहर में CGHS वैलनेस सेंटर खोलने की मांग को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल , केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन