खुर्जा : 27 / अगस्त / 2026 : भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर की ओर से 12 अगस्त 2026 को आयोजित विशाल एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रप्रेमी वीरेश शर्मा, हितेंद्र कुमार वर्मा (एडवोकेट) तथा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में देशभक्ति से ओत-प्रोत कलात्मक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दी थीं। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से पूरा खुर्जा नगर तिरंगामय नजर आया था। इसी उत्साह और सहभागिता के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को सम्मानित कर राष्ट्रीय ध्वज एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

सम्मान समारोह के क्रम में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार मित्तल एवं प्रबंधक कपिल अग्रवाल भटवारा वाले को सम्मानित किया गया। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह एवं राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया।
अल्पाइन पब्लिक स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य निधि गुलाटी को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके बाद जेएएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधक पवन कुमार (राय साहब) एवं अभिनव कुमार (राय साहब) को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से सहभागिता के लिए स्मृति चिन्ह एवं राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए।

इसी क्रम में राममूर्ति हर स्वरूप बालिका विद्या मंदिर में पहुंचकर प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक हरि ओम वरदानिया को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, आईटी प्रभारी प्रिंस पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के सहयोग और विद्यार्थियों की देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









