Home » गोरखपुर » राखी बांधकर नन्हे विद्यार्थियों ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

राखी बांधकर नन्हे विद्यार्थियों ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती : 28 / अगस्त / 2026 :  राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व की खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सम्मान और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों ने रक्षाबंधन के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे विद्यालय का वातावरण उल्लासमय बन गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका शिखा चतुर्वेदी, संजीव पांडे तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने बच्चों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते का ही नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और पारस्परिक सम्मान का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This