गाजियाबाद : 31 / अगस्त / 2026 : मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान करीब 55 वर्षीय देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार घटना 30 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे की है। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घटना में घायल देवेंद्र शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा ने घटना के संबंध में अपनी बात रखी। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










