Home » गोरखपुर » जंगल कौड़िया विकासखंड सिवरा में हरिशंकरी पौधे किया गया पौधारोपण

जंगल कौड़िया विकासखंड सिवरा में हरिशंकरी पौधे किया गया पौधारोपण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 2 / सितम्बर / 2026 : गोरखपुर के जंगल कोरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवारा विकासखंड में हरि संकरी पौधे का पौधा रोपण खंड विकास अधिकारी के द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे गोरखपुर जनपद में के ब्लॉक में 4767 हरिशंकर पौधे के पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जंगल कौड़िया खंड विकास अधिकारी के द्वारा भी यह कार्य किया जाना था।

जब (कैसा हो भारत) संवाददाता को इस बात की जानकारी हुई उन्होंने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर खबर मांगने का प्रयास किया जिसमें दो बार फोन करने के बाद इनका फोन तीसरी बार उठा।

जिसमें फोटो आया और अंग्रेजी में दो लाइन लिख करके भेज दिया गया ।अब इसको खंड विकास अधिकारी द्वारा सरकारी कार्यों में लापरवाही नहीं तो और क्या कहा जाएगा। इसको विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए यह लापरवाही खंड विकास अधिकारी की प्रथम बार नहीं कई बार है। जिसको क्षेत्रीय जनता भलीभांति जानती है।

आपको बताते चलें पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में हरिशंकरी पौधे पर अभियान चलाया जाना था जिला प्रशासन ,वन विभाग, लोकभारती, के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत एक दिन में विभिन्न ब्लाकों में 4768 पौधों का रोपण किया जाना था ।इस अभियान के जिला संयोजक डॉक्टर जोखन पांडे शास्त्री ने बताया कि सभी ब्लॉकों में पौधे पहुंचा दिए गए हैं।

भरोहिया ब्लॉक के शिव मंदिर परिसर में तीन हरि शंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी में एक पौधा लगाया जाएगा इन पौधों का रोपण गोरखनाथ मंदिर के द्वारका तिवारी करेंगे। कैंपियरगंज के ब्लॉक में तीन स्थानों पर पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही पौधारोपण करेंगे। आईटीएम गीडा में दो हरिशंकरि पौधों पर जाएंगे ।इस दौरान जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment