बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2026 : डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव ऐचौरा में देर रात जर्जर मकान की छत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार गांव ऐचौरा निवासी ओमवती देवी पत्नी स्वर्गीय होराम सिंह और कुमकुम कुमारी पुत्री सोहनपाल मकान की छत गिरने के दौरान मलबे में दब गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के निर्देश पर फतेहगढ़ रानी वाला के ग्राम प्रधान मोहित चौहान जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग किया। बताया गया कि अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
ग्राम प्रधान मोहित चौहान ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










