शिकारपुर : 7 / सितम्बर / 2026 : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तहसील इकाई शिकारपुर की ओर से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के तहत सबसे पहले स्थानीय कोतवाली में पूर्व सैनिकों की नवागत कोतवाली प्रभारी के साथ बैठक हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसके बाद पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम शिकारपुर के साथ भी बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कोतवाली प्रभारी और एसडीएम द्वारा हाल ही में कार्यभार ग्रहण किए जाने के बाद यह बैठक आपसी परिचय और प्रशासनिक समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। इस दौरान पूर्व सैनिकों से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
परिषद की ओर से क्षेत्र के अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से बैठक में शामिल होने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक रूप से समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने से उनके समाधान की दिशा में बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं।
प्रशासनिक बैठक के बाद पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नियमित मासिक बैठक नरेंद्र सिंह उर्फ यशपाल सिंह के प्लॉट, बाराखंबा पेट्रोल पंप के पास आयोजित की जाएगी। इसमें पूर्व सैनिकों के कल्याण, सामाजिक गतिविधियों और परिषद की आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










