शिकारपुर : 13 / अक्टूबर / 2026 : भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती देने और आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह शिकारपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री गौरव चौधरी के निजी आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और परिजनों ने फूल-मालाओं एवं आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया।
गौरव चौधरी के आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विभिन्न सांगठनिक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री गौरव चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह का उनके आवास पर आगमन हर्ष का विषय है। इस दौरान उन्हें दिवाकर सिंह का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने इस आत्मीय एवं प्रेरणादायक मुलाकात के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जिला उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










