Home » बुलंदशहर » लाल दरवाजा मोहल्ले में सरकारी धन की बर्बादी, ट्रैक्टर-बुग्गी के अतिक्रमण से टूटी नाली, राहगीर परेशान

लाल दरवाजा मोहल्ले में सरकारी धन की बर्बादी, ट्रैक्टर-बुग्गी के अतिक्रमण से टूटी नाली, राहगीर परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 13 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा में नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी और स्थानीय स्तर पर लापरवाही के चलते राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि सभासद बिट्टू ठाकुर के कारखाने के पास कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से ट्रैक्टर-बुग्गी खड़ी की जा रही है। भारी वाहनों के आवागमन और खड़े होने के कारण नगर पालिका द्वारा जनहित में बनवाई गई पक्की नाली टूट गई है।

नाली क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़क और गली में फैल रहा है। इसके चलते पूरी गली में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदे पानी के फैलाव से आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका जनता के टैक्स के पैसे से विकास कार्य कराती है, लेकिन लापरवाही के कारण सरकारी धन से निर्मित नाली क्षतिग्रस्त हो गई। एक ओर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गली में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया कि नाली टूटने और बार-बार जलभराव होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस समस्या का समाधान क्यों नहीं करा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो परेशानी और बढ़ सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, कारखाने के पास खड़ी ट्रैक्टर-बुग्गी को हटवाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले की जांच कराने और क्षतिग्रस्त नाली का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही लोगों ने जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This