Home » अयोध्या » मौके से तीन किलोमीटर दूर कैसे गई रोडवेज, चालक / परिचालक की चाल या ले गया चोर, अभी तक नहीं मिली जानकारी

मौके से तीन किलोमीटर दूर कैसे गई रोडवेज, चालक / परिचालक की चाल या ले गया चोर, अभी तक नहीं मिली जानकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुल्तानपुर : 13 / अक्टूबर / 2026 :   जनपद सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस गायब होने का मामला सामने आया है।गौहनिया गांव के पास खड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनता सेवा बस मंगलवार सुबह अचानक गायब मिली। तलाश के दौरान बस करीब तीन किलोमीटर दूर तिरहुत मोड़ स्थित जीत मेडिकल स्टोर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली।

घटना से परिवहन विभाग में हलचल मच गई।अयोध्या-जगदीशपुर मार्ग पर चलने वाली बस संख्या यूपी 42 एटी 9923 के चालक उमेश कुमार तिवारी निवासी गौहनिया ने सोमवार शाम करीब सात बजे बस गौहनिया मजरे हलियापुर के पास खड़ी की थी।मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बस गायब मिली तो चालक ने तलाश शुरू की।कुछ देर बाद बस तिरहुत मोड़ के पास मिली।

सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने चालक उमेश कुमार तिवारी और परिचालक धर्मेंद्र कुमार निवासी बारुर्न को पूछताछ के लिए थाने पर रोका है। रोडवेज के एआरएम और संबंधित इंचार्ज को सूचना दे दी गई है।अधिकारियों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस निर्धारित स्थान से तीन किलोमीटर दूर कैसे पहुंची ये चालक अथवा परिचालक की चाल है अथवा बस को कोई चोर वहाँ तक ले गया, और बिना चाभी के बस स्टार्ट कैसे हुई लॉक कैसे खुला ये सब विचारणीय है, सूत्रों के अनुसार पुलिस इसकी जांच कर रही है।

वहीं इस संबंध प्रकरण की पुष्टि के लिए हलियापुर थाने का सीयूजी नंबर-9454404335 ट्राई किया जाता है तो नंबर बंद बताता है समाचार की पुष्टि समाचार प्रेषण तक नहीं हो पाई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This