Home » बुलंदशहर » रामलीला महोत्सव का तीसरा दिन संपन्न, चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

रामलीला महोत्सव का तीसरा दिन संपन्न, चेयरमैन ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 13 / अक्टूबर / 2026 :  शिकारपुर नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव का तीसरा दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी और सभासदों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

तीसरे दिन की लीला में गंगा दर्शन, नगर दर्शन और पुष्प वाटिका की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रसराज स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा की पार्टी के कलाकारों ने पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम और माता सीता के मिलन का सुंदर मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद की ईओ नीतू सिंह सहित सभासद और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने रामलीला के मंचन का आनंद लिया।

नगर पालिका परिषद की ओर से नगरवासियों से अपील की गई कि रामलीला महोत्सव के चौथे दिन आयोजित धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद का मंचन देखने के लिए परिवार सहित पहुंचें और धार्मिक आयोजन का आनंद लें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This