Home » बुलंदशहर » मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं सरिता गुप्ता ने लिया माता रानी का आशीर्वाद

मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं सरिता गुप्ता ने लिया माता रानी का आशीर्वाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा आश्विन नवरात्रि महोत्सव, भक्तों में वितरित हुआ प्रसाद

 

खुर्जा  : 13 / अक्टूबर / 2026 :    श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, खुर्जा में आश्विन नवरात्रि महोत्सव पूरी उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर यजमान डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं सरिता गुप्ता ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर माता रानी को गुलाबी रंग की पोशाक धारण कराई गई तथा दूध का भोग लगाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, जिसके कारण उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां चंद्रघंटा दस भुजाओं वाली देवी हैं, जिनमें विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सुशोभित हैं। सिंह पर सवार मां चंद्रघंटा भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता प्रदान करती हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नंदकिशोर ने पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई। इस अवसर पर सरिता गुप्ता ने चार वर्ष की कन्या का श्रृंगार कर उसका पूजन किया। इसके उपरांत पंडित नंदकिशोर के सान्निध्य में हवन कराया गया। माता रानी की आरती के बाद पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना कर रहे हैं।

इनका रहा विशेष सहयोग

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान देवेश कौशिक, उपप्रधान सुशील गोयनका, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गर्ग एडवोकेट, महेश भार्गव, अनिल अग्रवाल महाराजा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, विकास वर्मा, सजल वर्मा, आकाश जैन एडवोकेट, अक्षय अरोड़ा, निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट, डॉ. शलभ शर्मा, रोहित सिंघल एडवोकेट, नवीन मित्तल चीनी वाले, रवि शंकर अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, शेखर वर्मा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, दुष्यंत मोहन अग्रवाल, सचिव बंसल, मनीष गुप्ता, प्रमोद वर्मा, त्रिलोक चंद्र गौड़, मोहित राघव सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This