Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में ग्राम प्रहरियों का हुआ भव्य सम्मान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

बुलंदशहर में ग्राम प्रहरियों का हुआ भव्य सम्मान, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 13 / अक्टूबर / 2026 :    रिजर्व पुलिस लाइन, बुलंदशहर में आज ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) का एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों को आमंत्रित कर उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पुष्पमाला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुलंदशहर में आयोजित इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह ने बतौर अतिथि शिरकत की।

अपने संबोधन में ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत अहम है। ये पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गांव में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाते हैं, जिससे पुलिस समय रहते कार्रवाई कर पाती है। यह कार्यक्रम न केवल सम्मान है, बल्कि उनके उत्साहवर्धन के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने ग्राम प्रहरियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This