Home » गाजियाबाद » इंदिरापुरम की बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में भीषण आग, दो कारें जलकर राख

इंदिरापुरम की बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में भीषण आग, दो कारें जलकर राख

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 13 / अक्टूबर / 2026 :    इंदिरापुरम के ज्ञानखंड प्रथम स्थित प्लॉट नंबर-154 के बहुमंजिला आवासीय भवन की स्टिल्ट पार्किंग में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आकर मारुति बलेनो और मारुति फ्रॉन्क्स कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि वॉक्सवैगन कार को आंशिक नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य वाहनों और इमारत के ऊपरी हिस्से में बने फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से तीन मोटर फायर इंजन और एक वाटर बाउजर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने के दौरान सेक्टर में जागरण कार्यक्रम के लिए की गई सजावट के कारण दमकल वाहनों को रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की। टीम की मुस्तैदी और समय पर किए गए प्रयासों के चलते आग को आसपास खड़े अन्य वाहनों तथा बहुमंजिला इमारत के फ्लैटों तक फैलने से रोक लिया गया।

दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़े हादसे की आशंका टल गई। घटना में दो कारें पूरी तरह जल गईं, जबकि एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हुई। आग लगने के कारणों का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This