गाजियाबाद : 13 / अक्टूबर / 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को पुलिस के सहयोग और अपराध नियंत्रण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गाजियाबाद पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में किया गया, जहां कमिश्नरेट गाजियाबाद के 170 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने ग्राम प्रहरियों को टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग प्रदान किए।

इस पहल का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मनोबल को बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित समाज, सशक्त गांव और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनकी सतर्कता, सक्रियता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी से पुलिस को अपराधों की रोकथाम करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि गांवों में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए ग्राम प्रहरियों का सजग रहना आवश्यक है।

ग्राम प्रहरी अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस को समय पर सूचना उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलती है। सम्मान से बढ़ेगा मनोबल, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
उन्हें प्रदान की गई टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग जैसी सामग्री उनके दैनिक दायित्वों के निर्वहन में उपयोगी होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता बरतने तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, पुलिस उपायुक्त लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस-जनसहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










