Home » गोरखपुर » पूर्वांचल उद्योग व्यापार शाहमारूफ मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह संपन्न

पूर्वांचल उद्योग व्यापार शाहमारूफ मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह संपन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर  : 14 / अक्टूबर / 2026 :   पूर्वांचल उद्योग व्यापार शाहमारूफ मंडल (युवा) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह शाहमारूफ बाजार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, सुरक्षा, सम्मान और व्यापारिक हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कैफुल बरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग किसी भी समाज और देश की आर्थिक रीढ़ होता है।

व्यापारी न केवल आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, बल्कि सरकार को राजस्व देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल को सुरक्षा एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष वरुण चौरसिया ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को कर प्रणाली की जटिलताओं, बाजार की बदलती जरूरतों और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी एकता आवश्यक है। एकजुट होकर अपनी बात रखने से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है।

संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारिक हितों एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, आपसी भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने, युवा एवं नए व्यापारियों को मार्गदर्शन देने तथा प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का संकल्प दिलाया।

महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा, बिजली, अतिक्रमण, पुलिस-प्रशासन से जुड़े मामलों तथा जीएसटी, आयकर और स्थानीय कर नियमों से संबंधित कठिनाइयों के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करेगा। बाजार में आपसी भाईचारा बनाए रखना और व्यापारिक विवादों को आपसी संवाद से सुलझाना भी संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

कार्यक्रम को महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चौरसिया, शाहमारूफ व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद तथा महानगर मंत्री अंबिके प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रवीन वैश्य ने किया, जबकि संचालन विक्की जायसवाल ने किया।

शाहमारूफ व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी
अध्यक्ष: मोहम्मद शाहिद
महामंत्री: विक्की जायसवाल
उपाध्यक्ष: सैय्यद फैसल हुसैन, इरशाद अहमद (छोटू भाई), अनिल कुमार गुप्ता एवं सतीष पटवा।
मंत्री: दीपक जायसवाल, मोहम्मद सलीम (अच्छन भाई), मेराज अहमद एवं अयाज अहमद।
संगठन मंत्री: नौशाद अहमद, शाहिद आलम, मोहम्मद राशिद, महताब अहमद, यासिर नसीम एवं सैय्यद सारीम हुसैन हकीमुल्लाह।
संयुक्त मंत्री: नईम अहमद, इफ्तेखार अहमद, गुलरेज अहमद (दद्दू भाई), आफताब अहमद, अंजुम सिद्दीकी, अशरफ अली (गुड्डू) एवं मोहम्मद फैज (मोनू)।

कार्यालय प्रभारी: फराज अहमद।
मीडिया प्रभारी: अंकित गुप्ता।
सह मीडिया प्रभारी: मोअज्जम (अमन)।
सोशल मीडिया प्रभारी: मोहम्मद मुबाशिर खान।

कार्यक्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह,नखास चौकी प्रभारी रवि चौधरी, नारायण चौरसिया,राकेश वर्मा,अनिल सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अंबिके प्रजापति,आशीष गुप्ता (सोनू), जय वर्मा,रजनीश गुप्ता, धनंजय गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, मुकेश गौड़ सक्षम सिंह,धीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment