सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 14 / अक्टूबर / 2026 : गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत में मोहम्मदपुर ग्राम सभा के निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन भाजपा विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने किया। (मोहम्मद पुर निवासी रामनिवास, पेट्रोल पंप के प्रबंधक) मौके पर अपने लोगों के साथ मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पेट्रोल डीजल आम नागरिक की जरूरत है सड़क पर चलने वाले हर आम नागरिक की जिम्मेदारी है की पेट्रोल की बचत करें और जहां भी लाल सिग्नल मिले या ट्रैफिक मिले नियम का पालन करें सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
साथ ही इंडियन मिल पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने कहा यह पंप जनता की आम सुविधाओं को देखकर खोला गया है जहां पर यह पंप खोला गया है वहां से 8 किलोमीटर आगे और पीछे तक लगभग कोई पेट्रोल पंप नहीं है और हमारे यहां पेट्रोल पंप से संबंधित जो भी सुविधा ग्राहकों को चाहिए वह सभी सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं क्षेत्र विधायक में पेट्रोल पंप पर साफ सफाई रखने का निर्देश भी दिया और पंप पर बिजली कनेक्शन न होने पर भी चर्चा की गई।
उपस्थित लोगों में यह भी चर्चा है की आसपास में बिजली न होने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं लोगों ने आपस में चर्चा किया की क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता कराई जाए बगल में 11000 वोल्टेज का लाइन भी है लेकिन वर्तमान में पंप और आसपास के लोग विद्युत व्यवस्था से वंचित हैं उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक के सभी भाजपा के क्षेत्रीय समर्थक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










