Home » बुलंदशहर » फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार में दहशत

फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार में दहशत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 15 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर क्षेत्र के गांव सलैमपुर निवासी एक युवक को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलैमपुर निवासी सोनू बसवान पुत्र रूप चन्द के मोबाइल पर 14 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले जैखता निवासी रामिंदर पुत्र सरदार सिंह ने सोनू के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी और उग्र हो गया। उसने सरेराह मारपीट करने और जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

इस संबंध में गांव जैखता के हल्का इंचार्ज राकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली में तहरीर आई होगी। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment