Home » मनोरंजन » गौरव चौधरी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में सांसद डॉ. भोला सिंह से की शिष्टाचार भेंट, लिया मार्गदर्शन

गौरव चौधरी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में सांसद डॉ. भोला सिंह से की शिष्टाचार भेंट, लिया मार्गदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 15 / अक्टूबर / 2026 :   भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बुलन्दशहर जिला मंत्री गौरव चौधरी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर बुलन्दशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सांसद से आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लिया।

भेंट के बाद गौरव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यालय में डॉ. भोला सिंह से मुलाकात के दौरान संगठन के कार्यों और जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। उनका स्नेह और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को समाज एवं संगठन की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि बुलन्दशहर में ओबीसी मोर्चा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पिछड़े और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment