खुर्जा : 15 / अक्टूबर / 2026 : लखनऊ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चल रही आशा कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में खुर्जा की आशा कार्यकर्ता भी उतर आई हैं। मानदेय वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
आशा कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में वर्तमान मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करना, राज्य कर्मचारी का दर्जा देना, अस्पतालों में रुकने की उचित व्यवस्था करना और आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में बीमा राशि बढ़ाना शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आंदोलन के समर्थन में खुर्जा से आशा कार्यकर्ता 22 अक्टूबर को लखनऊ रवाना होंगी।
इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने खुर्जा के पंजाबियांन अर्बन हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. दीपक गौड़ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








