बुलंदशहर : 15 / अक्टूबर / 2026 : मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत एनआरसी कॉलेज में साइबर जागरूकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्राओं एवं युवाओं को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, छेड़छाड़ और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न वर्गों की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला के नोडल अधिकारी सीओ खुर्जा शोभित कुमार रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








