शिकारपुर : 18 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर नगर के मौहल्ला मौथरपुरा स्थित हलपुरा हाउस के पास एलटी विद्युत पोल नीचे से क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुक गया। पोल की स्थिति को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी पैदा हो गया था।

मामले की जानकारी स्थानीय सभासद एवं समाजसेवी अवनीश अरोरा ने विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजा।
उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने रात में ही वैकल्पिक व्यवस्था करा दी, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रही और लोगों को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ा।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए क्षतिग्रस्त पोल की आवश्यक मरम्मत अथवा नया पोल लगवाने की कार्रवाई जल्द कराई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे।
विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने समय रहते सूचना देने के लिए सभासद एवं समाजसेवी अवनीश अरोरा और तत्काल कार्रवाई करने वाली विद्युत विभाग की टीम की सराहना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










