अगौता : 18 / अक्टूबर / 2026 : रविवार को थाना अगौता पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकली एक युवती को महज दो घंटे के भीतर बरामद कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अगौता क्षेत्र के ग्राम शाहनगर निवासी अशफाक की करीब 20 वर्षीय पुत्री केकसा 17 अक्टूबर की रात किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
इस आधार पर 18 अक्टूबर को थाना अगौता में गुमशुदगी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अगौता के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महज दो घंटे के अंदर युवती को बरामद कर लिया और सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती की सकुशल बरामदगी के बाद उसके माता-पिता और ग्राम प्रधान ने थाना अगौता पुलिस एवं मिशन शक्ति केंद्र की टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर मिशन शक्ति टीम की सक्रियता और संवेदनशीलता सामने आई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










