Home » बुलंदशहर » महाकाली शोभायात्रा में अचानक पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महाकाली शोभायात्रा में अचानक पहुंचे एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 18 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जा रही मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा के दौरान उस समय पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई, जब एसपी देहात अंतरिक्ष जैन अचानक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। उनके औचक निरीक्षण के दौरान शोभायात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए और अपनी-अपनी ड्यूटी संभालने में जुट गए।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को परखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन सहित विभिन्न सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कस्बा इंचार्ज अमित कुमार से शोभायात्रा के मार्ग और सुरक्षा प्लान के संबंध में जानकारी ली।

एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महाकाली शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों की सक्रियता और सुरक्षा इंतजामों को देखकर श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा नजर आया। एसपी देहात के निरीक्षण के बाद मेला क्षेत्र और शोभायात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ तैनात रहे। पुलिस की ओर से भीड़ और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment