Home » गाजियाबाद » आधी रात बार-क्लबों पर पुलिस का छापा, दो प्रतिष्ठानों में मिला हुक्का

आधी रात बार-क्लबों पर पुलिस का छापा, दो प्रतिष्ठानों में मिला हुक्का

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 18 / अक्टूबर / 2026 :   ट्रांस हिंडन जोन में प्रतिबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर की मध्यरात्रि को बार और क्लबों में औचक जांच अभियान चलाया।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ऋजुल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 8 से 10 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान दो स्थानों पर हुक्का संचालित होता मिला। पुलिस ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त ऋजुल ने सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम और पुलिस बल के साथ विभिन्न बार एवं क्लबों का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुपालन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस ने प्रतिष्ठानों में संचालित गतिविधियों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या प्रतिबंधित गतिविधियों में संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment