Home » धर्म » राधा अष्टमी पर खुर्जा में निकली शोभायात्रा,मथुरा वृंदावन से पधारे कई कथावाचक

राधा अष्टमी पर खुर्जा में निकली शोभायात्रा,मथुरा वृंदावन से पधारे कई कथावाचक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/बुलंदशहर। 9758974969

राधा अष्टमी के मौके पर खुर्जा नगर में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसके लिए आयोजन मंडली ने बैंड-बाजे तथा सुंदर झांकी का इंतजाम किया साथ ही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

आपको बता दें कि खुर्जा नगर में बीती रात राधा अष्टमी पर सुंदर झांकी निकाल कर बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें सैकड़ो की तादाद में भक्त सम्मिलित हुए, इस कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन से शामिल होने के लिए ब्रह्मानंद महाराज जो कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण तथा श्री कृष्ण चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं जिनका स्वागत भक्तों ने विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर किया श्री ब्रह्मानंद महाराज जी के साथ अमोल, चिराग व तेजवीर सिंह रहे। उनके स्वागत में दिनेश ठाकुर, शिवराम सिंह राघव ,पालीवाल जी, आकाश भटनागर ,कौशल गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी, विकास आजाद हिंदू समेत अनेकों भक्तगण रहे।

इसी कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन से ही आए योगेश आचार्य, नागेंद्र जी ,भास्कर जी,हरिवंश जी,कृष्णानंद महाराज तथा माधो बिहारी दास जी महाराज उपस्थित रहे और भक्तों ने सभी का बड़ा ही भव्य रूप से स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के लोगों ने पूरा भर्षक प्रयास किया हालांकि मौसम ने अंतिम समय में बरसात लाकर कार्यक्रम को जल्दी समाप्त करने पर मजबूर किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा संपन्न कराने पर सबका धन्यवाद दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment