Home » बुलंदशहर » खुर्जा तहसील क्षेत्र में वर्षा से क्षतिग्रस्त फसल का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

खुर्जा तहसील क्षेत्र में वर्षा से क्षतिग्रस्त फसल का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर। 9758974969

जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह आज खुर्जा  तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में वर्षा से नष्ट हुई फसल का निरीक्षण करने पहुंचे उनके साथ में उप जिलाधिकारी खुर्जा तथा तहसीलदार समेत तहसील प्रशासन रहा। जिलाधिकारी ने जल्द सर्वे करा कर किसानों को सहायता राशि प्रदान करने की बात कही।

खुर्जा तहसील के किररा, मचीपुर ,बरतोली व अगवाल गांव में बीते दिनों बरसात से नष्ट हुई फसल का निरीक्षण करने आज जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी खुर्जा दुर्गेश सिंह ,तहसीलदार खुर्जा चंद्रप्रकाश पांडे व नायब तहसीलदार समेत अन्य लोग पहुंचे। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से वार्ता की और तहसील प्रशासन को जल्द से जल्द सर्वे करा कर क्षतिग्रस्त हुई फसल का आकलन कर किसानों को सहायता राशि जल्द मुहैया करने की आदेश दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment