Home » शिक्षा » एनआरईसी महाविद्यालय में बना अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस

एनआरईसी महाविद्यालय में बना अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/बुलंदशहर।9758974969

जीवन को जीने योग्य बनाने वाली ओजोन परत जो सूर्यतप से आने वाली हानिकारक किरणों को परावर्तित कर देती है और मानव जीवन पर हानिकारक प्रभाव को रोकते हैं जिसका संरक्षण करने के लिए संयुक्त राष्ट्र भी अनेकों कार्यक्रम चलाता है इस विषय पर आज रसायन विज्ञान विभाग, एन.आर.ई.सी कॉलेज खुर्जा, में अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में ओजोन परत की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया और सूचनात्मक पोस्टर प्रदर्शनों के माध्यम से छात्रों की रचनात्मकता और ज्ञान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कु० लवी सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत की उपयोगिता और उसके संरक्षण की आवश्यकता के विषय पर मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो० भूपेंद्र सिंह, प्रो० मिथलेश यादव, डा० संध्या चौधरी रहे, तथा प्रो० विशाल कौशिक, डा० संजीव सिंह, डा० शरद, डा० शब्बर, डा० प्रगति राय, डा० अनुराग, डा० संदीप, डा० राहुल यादव एवं कॉलेज के विधार्थीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This