Home » धर्म » नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर रामनवमी पर किया गया कन्या पूजन

नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर रामनवमी पर किया गया कन्या पूजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/ बुलंदशहर।

खुर्जा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर शनिवार को नवमी नवरात्रि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में प्रातःकाल में ही कन्या पूजन में बैठी सभी कन्याओं को कन्या पूजन कराने वाले व अन्य लोगों बडे प्रेम के साथ भोज कराया गया। तत्पश्चात सभी कन्याओं को यथा संभव उपहार आदि देकर उनका आर्शीवाद लेकर उन्हें विदा किया गया। मंदिर पर नवमी नवरात्रि के दौरान माता सिद्धीदात्री के पूजा अर्चना की गई। मातारानी को नीले रंग की पोषाक धारण कराकर उन्हें धान के लावे का भोग लगाया गया। बताया गया कि मातारानी का वाहन कमल है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री नन्दकिशोर शर्मा ने बताया कि माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है। वहीं मंदिर के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर कमैटी हमेशा लोगों की भलाई व उन्हें सनातन धर्म से जोडने के कार्य करती निरंतर करती रहती है। इसी के चलते मंदिर कमैटी द्वारा प्रतिदिन गरीब व असहाय लोगों की मदद करने के उद्देश्य से मात्र 5 रूपये में भोजन उपलब्ध कराती है। जिसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होनें बताया कि मंदिर पर नवरात्रि में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एसडीएम दुर्गेश सिंह विधायक मीनाक्षी सिंह खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह चेयरमैन अंजना भगवानदास सिंघल पूर्व एसडीएम लवी त्रिपाठी व अनेक मजिस्टेट व गणमान्य लोग मातारानी के दर्शनों व पूजा अर्चना को पहुंचे थे। मंदिर व्यवस्थाओं में प्रधान संजय वर्मा आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट अजीत मित्तल महेश भार्गव अनिल महाराजा त्रिलोकचंद्र गौड डॉ० भूदत्त शर्मा सतीशचंद्र शर्मा त्रिलोकीनाथ भार्गव अनिल अग्रवाल देवेश कौशिक सुशील गोइंका प्रेमप्रकाश अरोरा लितेश्वर शर्मा सजल वर्मा राकेश बंसल प्रमोद वर्मा रोहित सिंघल एडवोकेट राजकुमार बंसल राजकुमार गिरी धर्मेंद्र सिंह डा० नरेश चंद शर्मा शेखर वर्मा विकास वर्मा मनीष गुप्ता अक्ष्य अरोरा राजेश गोइंका कपिल अग्रवाल दुष्यंत मोहन अग्रवाल प्रवीण भाटी एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट श्याम नारायण गर्ग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment