Home » राजनीति » अल्पसंख्यकउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूछे गए न्यायाधीश से पांच सवाल, फैसले से अल्पसंख्यक हैं असंतुष्ट

अल्पसंख्यकउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूछे गए न्यायाधीश से पांच सवाल, फैसले से अल्पसंख्यक हैं असंतुष्ट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अलीगढ़। अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व मे सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखे गए, जिसमें पांच सवाल मुख्य न्यायाधीश महोदय से किए गए
नंबर 1 – क्या हिंदुस्तान में पूजा स्थल अधिनियम 1991 लागू है या समाप्त हो गया।
नंबर 2- यदि यह कानून लागू है तो उसकी अवमानना निचली अदालतों के जजों के द्वारा क्यों की जा रही है।
नंबर 3 – इस सारे प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय क्यों चुप है।
नंबर 4 – क्या सर्वोच्च न्यायालय आरएसएस और भाजपा सरकार के दबाव में है। नंबर 5 – संविधान के आर्टिकल 32 व 226 के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट राज्यों में मुसलमानों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ स्वत संज्ञान लेकर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है ।आज के अभियान में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर, शकील सैफी, मुजफ़्फ़र अहमद,साजिद चौधरी,कमरुज्जमा, कर्ण सिंह, फारूक अन्सरी,अब्दुल्ला,वकील खान, शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment